रामलीला उत्तरी भारत में परम्परागत रूप से खेला जाने वाला राम के चरित पर आधारित नाटक है। यह प्रायः विजयादशमी के अवसर पर खेला जाता है। रामलीला का कार्यक्रम भारत में मनाये जाने वाले प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक है। यह एक प्रकार का नाटक मंचन होता है, जो हिंदू धर्म के प्रमुख आराध्यों में से एक प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित होता है। इसका आरंभ दशहरे से कुछ दिन पहले होता है और इसका अंत दशहरे के दिन रावण दहन के साथ होता है। भारत के साथ थाईलैंड और बाली जैसे अन्य देशों में भी काफी धूम - धाम के साथ रामलीला कार्यक्रम का मंचन किया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन घटनाओं पर आधारित रामलीला के इस कार्यक्रम का इतिहास काफी प्राचीन है क्योंकि यह पर्व भारत में 11वीं शताब्दी से भी पहले से मनाया जा रहा है। किसी भी प्रश्न या समस्या के लिए हमसे बेझिझक संपर्क करें। ramlilakametikhetupura@gmail.com

0 Comments